जयपुर: प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसलिंग ऑफ राजस्थान (BCR) के आज चुनाव, 14,781 वकील रजिस्टर्ड वोटर हैं
Jaipur, Jaipur | Apr 22, 2026 प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसलिंग ऑफ राजस्थान (BCR) के आज चुनाव हो रहे हैं सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू होनी थी जो की 45 मिनट की देरी से शुरू हुई। जयपुर हाई कोर्ट पोलिंग बूथ पर सबसे पहले 94 साल के रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट दिया 3 साल की देरी से 8 साल बाद हो रहे इन चुनाव में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में है