अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिंड एल.के.पांडे ने जिला स्तरीय डीसीसी के संचालन हेतु जिला प्रबंधक लोक सेवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है डीसीसी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष में दिनांक 6 नवंबर से संचालित है। जिसके संचालन हेतु सुबह 8 से दोपहर 2 बजे एवं दोपहर 2 से 8 बजे तक 2 पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।