डग: भवानीमंडी में जल सेवा दल सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए किया सम्मानित, सेवा कार्य को 51 वर्ष हुए पूर्ण
Dug, Jhalawar | Jun 30, 2024 भवानीमंडी में रेलवेस्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडा पेयजल पिलाने वाले जल सेवा दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का बसंतीलाल मानमल सालेचा सेवा संस्थान के द्वारा माला व उपरणा पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान सेवाकार्य को 51 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यो को बधाई प्रेषित की। इस दौरान दामोदर दयाल शुक्ला, अनिल तिवारी, केसरीलाल, अनिल, अशोक आदि का स्वागत किया।