सिवनी: सिवनी में गुजरात पुलिस साइबर सेल की दबिश, 2 संदिग्ध हिरासत में
Seoni, Seoni | Jul 10, 2026 सिवनी शहर में गुजरात पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुरुवार शुक्रवार की रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया। मामला 9 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी और कथित फर्जी CSC आईडी से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।