गढ़वा: रमना मुख्यालय में बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने बस को किया क्षतिग्रस्त
Garhwa, Garhwa | Apr 21, 2024 रमना प्रखंड मुख्यालय निवासी मानिकचंद ठाकुर उम्र 50 वर्ष की मौत बीती रात विक्की निक्की नामक बस की चपेट में आने से हो गई।बाइक चालक बीरेंद्र पाठक भी बुरी तरह घायल हो गए।आक्रोशित मृतक के परिजनों ने मुख्य सड़क जाम कर बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।