गढ़वा: गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी जोखन खान का पुत्र इसरार खान मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया
Garhwa, Garhwa | Apr 20, 2024 गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी जोखन खान का पुत्र इसरार खान मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि इसरार खान अपने बेटे के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा न्यायालय में किसी काम से आ रहा था।