गढ़वा: गढ़वा सदर थाने के पिपरा खजूरी गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में हुआ भर्ती
Garhwa, Garhwa | Apr 21, 2024 गढ़वा सदर थानांतर्गत पिपरा खजूरी गांव निवासी स्वगीय शेख कमरुद्दीन का पुत्र शेख सिराजुद्दीन पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि शेख सिराजुद्दीन घर के पास स्थित एक पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली को काट रहा था। उसी दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गए।