गढ़वा: शनिवार को वनांचल डेंटल कॉलेज में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Apr 20, 2024 शनिवार को वनांचल डेंटल कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने छात्रों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने विचार रखें।