गोपालगंज: गोपालगंज क्लब के इंडोर स्टेडियम में सात जनवरी से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का होगा आयोजन, तैयारी पूरी
गोपालगंज क्लब के इंडोर स्टेडियम में अंतरजिला ‘शटल वारियर्स’ बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 07 जनवरी यानि मंगलवार की शाम में होगा। जबकि, इसका फाइनल मैच 12 जनवरी यानि आगामी रविवार को होगा। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। क्लब परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने इसकी जानकारी दी।