धमदाहा :-भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में मंगलवार की देर शाम 16 वर्षीय युवक की फंदे से लटकाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है, जो वार्ड-1 के सरकल टोला निवासी अरुण मंडल का पुत्र था। इस मामले में मृतक की मां तेतरी देवी के फर्द बयान पर भवानीपुर थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज...