मोहनलालगंज: भट्ठे के काम को लेकर बवाल, घर पर पथराव और फायरिंग का आरोप, बहन हुई घायल
मोहनलालगंज के बरौना गांव में भट्ठे पर काम को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित विवेक सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले उसे भट्ठे के पास रोककर काम न करने की धमकी दी। इसके करीब एक घंटे बाद चार वाहनों से पहुंचे लोगों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और गाली-गलौज की। पथराव में उसकी बहन घायल हो गई।