जमुई: कटौना पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, मलयपुर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 कटौना पेट्रोलपंप के पास शनिवार की देर रात 11:00 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।