भितरवार: एसएमएस मशीन के बिना हार्वेस्टर चलाने पर होगी जब्ती की कार्यवाही
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर भितरवार क्षेत्र के साखनी व अन्य गांव में हार्वेस्टर संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। पराली जलाने से रोकने के लिए एसएमएस मशीन लगाना अनिवार्य है।