परसौनी: परसौनी में चार पहिया वाहन से 33 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
परसौनी पुलिस ने 33 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। चार पहिया वाहन से शराब बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान रंभू कुमार तथा राकेश झा के रूप में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। स्कॉर्पियो से शराब लेकर दोनो जा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है