परसौनी: पमरा पुल स्थित चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों ने 1 लीटर 125 एमएल शराब के साथ कार सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार
पमरा पुल स्थित चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों ने 1 लीटर 125 एमएल शराब के साथ कार सवार दो युवकों की गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मोहम्मद फिरोज तथा मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। सीतामढ़ी पुलिस द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि दोनों युवकों के कार को भी जब्त कर लिया गया है।