परसौनी: देमा चौक स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से 7 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत खेलते वक्त हुआ हादसा
विल्सन विधानसभा के परसौनी प्रखंड के देमा चौक स्थित पानी भर गड में डूबने से 7 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम दिलखुश कुमार बताया जा रहा है। खेलते वक्त पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है।