परसौनी: परसौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत व एक जख्मी
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि बाइक पर सवार एक और युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में की गई है जबकि जख्मी युवक की पहचान रवि कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।