उरई: कस्बा कोटरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक युवक गंभीर घायल, एक भैंस और तीन बकरियों की गई जान
Orai, Jalaun | Jun 11, 2026 गुरुवार की दोपहर शाम 6:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि खेत में झोपड़ी पर दो युवक अपने जानवरों के साथ बैठे हुए थे तभी आकाशीय बिजली गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हुआ साथ ही एक भैंस और तीन बकरियां की भी जान चली गई वहीं मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।