मोकामा रेल थाना परिसर में रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में बढ़ते अपराधों की रोकथाम को लेकर अपराध गोष्ठी सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बात की जानकारी रेल थाना मोकामा से शनिवार की शाम लगभग 7 बजे प्राप्त हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुबोध कुमार ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।