चकिया: चकिया जनता दर्शन में जनसमस्याओं का मुद्दा गूंजा, विधायक कैलाश खरवार ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
चकिया विधायक कैलाश खरवार द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जिसमे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने गंभीरता से सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन कहा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करायाजायेगा।