झाझा: झाझा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर रेल यात्री घायल, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल जमुई रेफर
Jhajha, Jamui | Nov 5, 2024 मंगलवार की रात्रि 3 बजे झाझा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक रेलयात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीआरपी की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया जहां डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज किया लेकिन स्थिति नाजुक रहने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के पास पहचान से सम्बंधित कागजात मिलने से उसकी पहचान भोजपुर जिला का है।