अररिया: अररिया में जनता दरबार में 64 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Araria, Araria | May 29, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इस जनता दरबार में कुल 64 मामलों की सुनवाई की गई।