बिसौली: ढोरनपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद तनाव की स्थिति
Bisauli, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूँ जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढोरनपुर गांव में बीती रात ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा स्थापना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।