बनखेड़ी: बनखेड़ी: खेत पर युवक पर जंगली सुअर का हमला, लगे छह टांके
बनखेड़ी क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। ग्राम खरसली निवासी 25 वर्षीय आदर्श उइके शनिवार रात खेत पर जंगली सुअर के हमले में घायल हो गया। घटना रात करीब 10:30 बजे बुढ़िया टोला स्थित खेत पर हुई, जहां जंगली सुअरों के झुंड में से एक सुअर ने अचानक युवक पर हमला