सीतापुर: हरदोई चुंगी के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई चुंगी के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों का उपचार जारी है।