सोहागपुर: कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शहडोल के लोग सोमवार को लगभग 1:15 बजे एकत्रित होकर पहुंचे और एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि निजी विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है,जिसे रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।