सोहागपुर: कठोतिया में गौ हत्या के प्रयास के आरोप में नंदी गौ सेवा संस्थान ने कोतवाली थाना प्रभारी से की शिकायत
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोतिया में गौ हत्या का प्रयास करने वालों की नंदी गौ सेवा संस्थान ने कोतवाली थाना प्रभारी से रविवार की रात 8 बजे लगभग शिकायत की है। शिकायत के माध्यम से गौसेवकों ने कहा है कि विगत दिनों कठोतिया गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा गौ हत्या का प्रयास किया जा रहा था। तभी ग्रामीण मौके स्थल पर पहुंच गए।