सोहागपुर: शराब पीकर मारपीट करने वाले के खिलाफ सिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज, पड़मनिया गांव का मामला
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़मनिया गांव में शराब पीकर मारपीट करने वाले की शिकायत हुई है, शिकायतकर्ता रखिया बैगा ने एक शिकायत पत्र थाने में सौपा है, और कहा है कि उसके पति राजकुमार बैगा के द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट की जाती है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है, पुलिस ने यह जानकारी रविवार को 6:00 बजे दी है।