सोहागपुर: हर्रि में मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रि में मारपीट करने का मामला रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी राजन उर्फ पंकज यादव निवासी हर्रि ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है मोबाइल वापस मांगने पर उसके साथ विकास यादव ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।