मंझनपुर: रील के जुनून में मौत से खेल, करारी इलाके में ट्रेलर के सामने सड़क पर डांस करती युवती का वीडियो वायरल, बाल-बाल बची जान
कौशाम्बी में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब जानलेवा साबित होती नजर आ रही है। जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवती मेन रोड पर रील बनाने के दौरान अपनी जान जोखिम में डालती दिखाई दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से पहले ही साथ मौजूद लोगों ने उसे खींचकर सड़क से हटा लिया, वरना सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ सकती थी।