शहर की एक निजी ट्रैवल्स एजेंसी की स्लीपर बस की डिग्गी से इंदौर से इटावा बस के आते समय यात्रियों का कीमती सामान चोरी होने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने बुधवार की दोपहर 12:00बसामान चोरी को लेकर बस स्टैंड तिराहे पर हंगामा काटा और ट्रैवल्स एजेंसी संचालक पर जिम्मेदारी न लेने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।