हरदोई: निजी चिकित्सक के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2026 अरवल थाना क्षेत्र के निवासी बटेश्वर ने बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी वीरा के साथ अपनी ससुराल बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर आया था।सोमवार रात से पत्नी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो मंगलवार सुबह मानपुर में डॉक्टर प्रतीक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। बटेश्वर का आरोप है कि डॉक्टर प्रतीक ने उसकी पत्नी को कई इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतलें लगाई।