मंगलवार दोपहर 3 बजे भीतरगांव कस्बे में विद्युत विभाग टीम के साथ विजिलेंस टीम ने छापा डाला। इस दौरान गांव में बकायदारों समेत 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एक किलोवॉट का कनेक्शन लेने के बाद घर में तीन से चार किलोवॉट तक की बिजली खपत कर रहे 13 उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन किलोवॉट बढ़ाने की हिदायत दी गई।