झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा निवासिनी अनुराधा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पूर्व पुराने झगड़े को लेकर हमारी सास मानती, नंदनी,, शिवा गाली गलौज करते हुए लात मुक्का घुसा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी दिए। मेरे पेट व शरीर में काफी चोटें है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।