बेहट: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने शाकम्भरी में बाढ़ प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित