तालबेहट: बार थाना क्षेत्र के चंदावली में विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत चदावली गांव में विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई जिसमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और जमकर एक दूसरे पर लात घूसे और लाठियां चली है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।