बेलदौर: थानाध्यक्ष के विरोध में पूर्व मुखिया का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर बाजार में किया भ्रमण
बेलदौर थाना क्षेत्र में एक भूमि विवाद को लेकर पुलिस के रवैये से नाराज पूर्व मुखिया कुमारी बेबी रानी ने सोमवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने शाम करीब चार बजे काला बिल्ला लगाकर बेलदौर बाजार का भ्रमण किया और थानाध्यक्ष अजीत कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनके साथ कई महिलाएं भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, बेलदौर नगर पंचायत निवासी बुच्ची सादा क