डिबाई: डिबाई के मुड़ाखड़ा में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक सीपी सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
शनिवार को गांव मुड़ाखेड़ा में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक सीपी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीपी सिंह ने कहा युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।