डिबाई: गंगा से बालू का अवैध खनन का वीडियो हुआ वायरल, रामघाट के ऊंचागांव खादर का बताया जा रहा वीडियो, जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
बालू के अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डिबाई के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव खादर के निकट का बताया जा रहा है। जहां माफिया खूब जमकर बालू का खनन कर रहे हैं। मामले में जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।