विभिन्न न्यूज पोर्टल में प्रसारित समाचार का कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संज्ञान में लेकर मोहितराम वर्मा के ग्राम अर्जुनी में स्थित पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण के मामले का जल्द समाधान के लिये एसडीएम बलौदाबाजार को निर्देशित किया। उन्होंने दस्तावेजों का जांच व परीक्षण कर नियमानुसार तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।