जगदलपुर: जगदलपुर में जनजाति खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम, ओड़ीसा ने लहराया परचम, झारखंड को मिला दूसरा स्थान
जगदलपुर, 2 अप्रैल 2026/ बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' की एथलेटिक्स स्पर्धाओं का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। 30 मार्च से शुरू हुए इस चार दिवसीय खेल महाकुंभ ने देशभर की जनजातीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ एथलीटों ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्र