बंसी थाना क्षेत्र के छोटकी दनियाला गांव में₹15000 के विवाद में वृद्ध अमिरचंद सिंह यादव की बुधवार की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में पुत्र महेश यादव के बयान पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ बंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इनमें नुनु यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।