मरवाही: धरहर गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल, डायल 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती
मरवाही वन परिक्षेत्र के धरहर गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई 60 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे शनिवार दोपहर 12 बजे डायल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, मनकी बाई प्रजापति जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया।