मोदीनगर: साई मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी, समिति ने थाने में दी तहरीर
मोदीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल के सामने स्थित साई मंदिर का ताला तोड़कर बदमाशों द्वारा लाखों का सामान चोरी करने का मामला सामने आया। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद मंदिर समिति द्वारा इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।