मोदीनगर: ग्राम सौंदा में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री असीम अरुण और विधायक
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सौंदा में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री असीम अरुण (समाज कल्याण स्वतंत्र प्रभार) मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच मौजूद रही। उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।