मोदीनगर: बिसोखर गांव में बंद पड़े मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
बिसोखर गांव में एक तीन मंजिला बिल्डिंग हैं, जिसके तीसरे फ्लोर पर मनवीर का मकान है। मनवीर परिवार समेत किसी काम से बाहर गए थे। उनके मकान पर आग लग गई। मकान से धुंआ निकलता देख पड़ोसी ने पुलिस में दमकल विभाग को सूचना दी, टीम ने दो फायर टैंकर की मदद से आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगा प्रतीक हो रहा है।