मोदीनगर: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई
दिल्ली के संजय विहार कॉलोनी में विकास परिवार के साथ रहते थे, वह अपने दोस्त मोनू के साथ बाइक से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया, मृतक के परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत की है