#लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, EMI नहीं भरने पर युवक को 5 दिन बंधक बनाकर पीटने और ब्लड बैंक में खून निकलवाने का आरोप,लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया में EMI न भरने पर युवक को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रिकवरी एजेंट ने युवक को करीब पांच दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे ब्लड बैंक ले जाकर खून भी निकलवाया गया। पीड़ित चौकी पहुंचा तो पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर उसे भगा देने और परिवार को थाने से टरकाने का भी आरोप लगाया गया। DCP साउथ के आदेश पर अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
#LucknowNews #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice
Koil, Aligarh | Sep 16, 2026