मांझी: महंगाई के खिलाफ डॉक्टर सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में माकपा का विरोध प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका
Manjhi, Saran | May 10, 2026 मांझी जलालपुर लोकल कमेटी के बैनर तले रविवार को करीब 4:00 से कोहड़ा बाजार में माकपा कार्यकर्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला। पूर्व विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में केंद्र एवं राज्य कि एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।