लगातार बारिश से गंगरेल बांध के 14 गेट खुले
धमतरी जिले में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। गंगरेल बांध के साथ सोंढूर, दुधावा और मुरूमसिल्ली बांध भी लगभग लबालब हो चुके हैं।
जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने पानी की निकासी तेज कर दी है। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं और इनसे करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के निचले इलाकों और गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
#DhamtariNews #GangrelDam #ChhattisgarhNews #HeavyRain #FloodAlert
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026